जनगणना 2027 के प्रथम चरण- मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए स्व-गणना
जनगणना 2027 के प्रथम चरण- मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए स्व-गणना
आधिकारिक पोर्टल: https://se.census.gov.in/
स्व-गणना की अवधि (2026) मध्य प्रदेश : 16 अप्रैल – 30 अप्रैल
1. स्व-गणना (Self-Enumeration) क्या है?
स्व-गणना एक ऐसी सुविधा है जिसके माध्यम से आप अपने परिवार और मकान का विवरण स्वयं ऑनलाइन भर सकते हैं। आपको प्रगणक (Enumerator) के घर आने और पूछताछ करने का इंतज़ार नहीं करना होगा।
आधिकारिक पोर्टल: https://se.census.gov.in/
अवधि: यह सुविधा आपके क्षेत्र में घर-घर जाकर होने वाली गणना शुरू होने से 15 दिन पहले उपलब्ध होती है।
समय: इसे भरने में लगभग 15-20 मिनट लगते हैं।
2. स्व-गणना कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया)
पंजीकरण: पोर्टल पर जाकर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें। आपके नंबर पर एक OTP आएगा।
विवरण भरें: लॉग-इन करने के बाद, अपने राज्य, जिले और पते का चयन करें।
मकान और परिवार की जानकारी: आपसे मकान की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं (बिजली, पानी, शौचालय) और परिवार के पास मौजूद संपत्तियों (साइकिल, टीवी, इंटरनेट आदि) से जुड़े 33 प्रश्न पूछे जाएंगे।
सबमिशन और SE ID: फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक स्व-गणना आईडी (SE ID) मिलेगी। इसे संभाल कर रखें।
सत्यापन: जब जनगणना कर्मचारी (Enumerator) आपके घर आएगा, तो आपको बस उसे यह SE ID दिखानी होगी। वह आपके डेटा को सिंक कर देगा और आपको दोबारा सारी जानकारी बोलकर नहीं लिखवानी पड़ेगी।
देखें (470 KB)